राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

अवैध रूप से चल रहे होटल पर ‌छापा, पकड़ाए दर्जनभर युवक और युवतियां

Spread the love

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की टीम ने शनिवार को अवैध रूप से चल रहे होटल पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को होटल में 12 लड़के और लड़कियां भी मिले हैं। पुलिस प्रशासन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

दरअसल, शिकोहाबाद के एटा रोड पर शनिवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने एसडीएम विवेक मिश्रा के साथ एक होटल पर छापा मारा गया। टीम को होटल में लड़के और लड़कियां भी मौजूद मिले हैं। वहीं होटल संचालक होटल के संबंध में आवश्यक कागजात परमिशन वगैरह भी नहीं दिखा पाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा कहा कि देह व्यापार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जहां भी शिकायत मिलती है चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। आज एक होटल में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। होटल में दस्तावेज नहीं हैं बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में एसएचओ हरवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में मैनेजर, कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button