देश विदेशराज्य एव शहर

नूंह के बाद पलवल-गुरुग्राम में भी हिंसा:CM बोले- ये साजिश है; नूंह में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद; UP-राजस्थान में भी अलर्ट

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान सोमवार को हुई हिंसा और बवाल के बाद मंगलवार को भी तनाव बना हुआ है। नूंह में 2 अगस्त तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं।

हिंसा नूंह (मेवात) के बाद गुरुग्राम तक फैल गई है। जिसे देखते हुए इन दो जिलों के साथ ही रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत समेत 6 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट बंद कर दिया है।

नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए। नूंह में 10वीं, 12वीं की 1 और 2 अगस्त को होने वाली बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

उपद्रवियों ने गुरुग्राम-पलवल में दुकान-मकान और गाड़ियां फूंकी

पलवल में उपद्रवियों ने करीब 25-30 झोपड़ियों, दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी।
पलवल में उपद्रवियों ने करीब 25-30 झोपड़ियों, दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी।

पलवल में होडल के मेन बाजार के पास गांधी चौक पर कपडे की दुकान और सिलाई मशीन की दुकान के ताले तोड़कर 15-20 अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़-फोड़ और लूटपाट की गई।

इसके बाद 50-60 लोगों की भीड़ ने परशुराम कॉलोनी की लगभग 25-30 झोपड़ियों में आग लगा दी। उपद्रवी यहीं नहीं रुके। दोपहर बाद एक कबाड़े की दुकान को जला दिया तो होडल में सामान से भरे हुए चार ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। पुन्हाना रोड पर बनी पार्किंग में खड़े 4 बंद बॉडी के कंटेनर को आग के हवाले कर दिया गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button