राज्य एव शहर

विपिन मांझी अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम को एमडी का अतिरिक्त प्रभार

तीन आईएएस अफसरों के प्रभार बदले

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस कड़ी में विपिन मांझी को अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम और वक्फ सर्वे आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में जीवन किशोर ध्रुव अपर कलेक्टर कबीरधाम को अस्थाई तौर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि जिला पंचायत सीईओ महासमुंद ऋतुराज रघुवंशी को आयुक्त नगर निगम भिलाई के पद पर पदस्थ किया गया है। जांजगीर-चांपा के सहायक कलेक्टर राहुल देव को आयुक्त नगर निगम कोरबा बनाया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button