देश विदेशराज्य एव शहर
सलमा सुल्ताना का नर कंकाल निकालने दो दिन बाद शुरू होगी सड़क की खुदाई,कोर्ट से मिली अनुमति
कोरबा। लापता न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना का नर कंकाल निकालने दो दिन बाद सड़क की खुदाई शुरू होगी। 5 साल पहले उसके प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सलमा को मार कर निर्माणाधीन सड़क के नीचे दफन कर दिया था। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पुख्ता सबूत मिलने के बाद कोर्ट से अनुमति मांगी गई थी।पता चला है कि कोर्ट ने सड़क की खुदाई करने की अनुमति दे दी है।
मालूम हो कि कुसमुंडा थाना इलाके की रहने वाले न्यूज एंकर लापता हो गई थी। 5 साल बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिनमें उसका बॉयफ्रेंड मधुर साहू और उसके 2 सहयोगी भी शामिल हैं। इस हत्याकांड के पीछे की कहानी को जिसने भी जाना, वो हैरान रह गया।
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info