देश विदेश

पटना साहिब से चुनाव हारने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- कुछ तो बड़ा खेल हुआ है

पटना साहिब में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी हार को तथाकथित बताते हुए एक बड़ी बात कही है। दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘कुछ तो खेल हुआ है और वो भी बड़े पैमाने पर। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है, लेकिन इन सब बातों के लिए ये सही वक्त नहीं है।’
इसी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित साह को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देता हूं, जो कि एक बेहतरीन रणनीतिकार हैं। मैं अपने फैमिली फ्रेंड रवि शंकर प्रसाद को भी बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि पटना अब स्मार्ट सिटी बनेगी।’
बता दें कि उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट पर समाजवादी पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को भी हार का सामना करना पड़ा है। पूनम के सामने बीजेपी के कद्दावर नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह थे। राजनाथ सिंह ने पूनम को हरा दिया

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button