09/04/2026

रमन को जन्मदिन की बधाईयों का तांता

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के मौके पर बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके मौलश्री विहार स्थित निवास पर समर्थकों की भीड़ रही। प्रदेश के अलग-अलग जगहों से पार्टी कार्यकर्ता-नेता बधाई देने के लिए पहुंचे थे। राज्यसभा के पूर्व सदस्य श्रीगोपाल व्यास, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, गौरीशंकर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, केदार गुप्ता, नीलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता उनके निवास पहुंचे और जन्मदिन की बधाई दी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि डॉ. रमन सिंह ने जिस अथक परिश्रम और ईमानदारी से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा की है वह हम सभी के लिए प्रेरणीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में मेरे साथी राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु प्रदान करें। इस अवसर पर छगन मुंदड़ा, राजीव अग्रवाल, अशोक पांडेय, गोवर्धन खंडेलवाल, सत्यम दूवा, नवीन शर्मा, बजरंग खंडेलवाल, अमित मेसरी, पवन केशरवानी, पुरषोत्तम देवांगन, दीनानाथ शर्मा, विनोद अग्रवाल, ओंकार बैस, मीनल चौबे, चन्नी वर्मा, शेलेन्द्री परगनिहा, गोपी साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info