राज्य समाचार

नाबालिग बच्‍ची से दुष्‍कर्म के मामले में स्‍कूल का प्राचार्य गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । छह साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कंर्म के मामले में एक स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया है। प्राचार्य पर आरोप है कि स्कूल में नाबालिग बच्ची से दुष्किर्म की जानकारी होने के बाद भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने स्कूल में इस घटना की शिकायत खमतराई पुलिस को की थी। पुलिस की जांच के बाद दुष्ककर्म घटना को सही पाया गया। हालांकि बाद में प्राचार्य को जमानत मिल गई।
बता दें कि पिछले दिनों एक स्कूाल में छह साल की बच्ची से स्कूल के ही तीन नाबालिग बच्चों ने दुष्क्र्म किया था। जिसकी जानकारी पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को दी थी। शिकायत के बाद भी स्कूल प्राचार्य द्वारा घटना को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था और इसकी शिकायत पुलिस में नहीं करने को लेकर पीड़िता परिवार पर दबाव बनाया गया था।
इस बात से आहत होकर पीड़िता के परिजनों ने स्कूल में काफी हंगामा किया था। जब इस बारे में खमतराई पुलिस को जानकारी मिली तो जांच शुरू की गई। जांच में आरोप को सहीं पाया गया। मामले में तीनों नाबालिग बच्चों को माना सुधार गृह में भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button