राज्य एव शहर

सहकारी एवं ग्रामीण बैंकों के बाद अब व्यावसायिक बैंकों में किसानों के ऋण माफी हेतु 2100 करोड़ रूपए विमुक्त

रायपुर, 22 जून 2019 । राज्य सरकार द्वारा किसानों से किए गए वायदे के मुताबिक सहकारी बैंकों के अल्पकालीन कृषि ऋण माफ कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में किसानों की अल्पकालीन कृषि ऋण माफी का कार्य जोरों से चल रहा है। पिछले वित्त वर्ष में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को राशि रू. 249 करोड़ जारी किए गए थे। चालू वित्तीय वर्ष में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 21 जून 2019 की स्थिति में 451 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा व्यावसायिक बैंकों में किसानों के अल्पकालीन कृषि ऋण माफी हेतु 21 सौ करोड़ रूपए की राशि विमुक्त कर दी गयी है। इस राशि को आहरण कर बैंकों को वितरण की प्रक्रिया जारी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button