छत्तीसगढ़

पारा चढ़ा, ठूटा दो सालों का रिकार्ड, प्रदेश लू की चपेट में

Spread the love
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में रविवार को लू के चपेट में है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को भी राजधानी में तेज गर्मी रही। इसके चलते पिछले दो सालों का रिकार्ड टूटा। सुबह से ही सूर्य की तेज गर्मी से दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। रायपुर और बिलासपुर में पारा 45 के पार चला गया। वहीं दुर्ग में तापमान 44 तक पहुंच गया। सरगुजा और बस्तर में यह बढ़कर 42 डिग्री हो गया है। पिछले एक दशक में तीसरी बार तापमान इतना पहुंचा है। वर्ष 2017-18 की तुलना में इस साल तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि बस्तर में गरज चमक केे साथ तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
रविवार को भी राजधानी में तेज गर्मी के कारण तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। गर्मी को छोड़ बाकी सामान्य दिनों में दिन का तापमान इसके आसपास रहता है। यानी इस समय दिन ही नहीं रात में भी गर्मी ज्यादा है। मौसम में स्थिति राजस्थान से आ रही शुष्क हवा के कारण 3 दिन से पारा लगातार चढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तुफान की संभावना बनी हुई है। उसके बाद नमी आएगी तक तापमान में कमी आने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में फैनी चक्रवात तैयार हो रहा है। एक-दो दिन में यह मजबूत होगा। इससे प्रदेश में नमी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। इधर सूर्य की अवधि भी इस दौरान बढ़ कर 13 घंटे हो गई है। सूर्य 5.45 से लेकर शाम को 6.45 बजे तक रह रहा है। शाम को सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवाएं चल रही है।
भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का टाइम टेबल
अब सुबह सिर्फ 3 घंटे ही लगेंगे क्लास, आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पारा अपने शबाब पर है। हर जिले में लू चलने के हालात बन चुके हैं। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में कक्षा लगाने की समय सारिणी को बदलने कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। जारी किये गए आदेश के अनुसार अब सुबह सिर्फ 3 घंटे ही क्लास लगाई जाएगी। सुबह साढ़े 7 से साढ़े 10 बजे तक की स्कूली बच्चों की पढ़ाई होगी। अप्रैल के महीने में ही इस बार भीषण गर्मी शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी लू चलने के अलर्ट जारी किये हैं। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आज सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में सुबह क्लास लगाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
बिलासपुर में स्कूल बंद करने के निर्देश जारी
बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला कलेक्टर के आदेश पर दो दिन पहले ही शासकीय और अशासकीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। बता दें कि इससे पहले जांजगीर-चांपा र्आर बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिए थे। आदेश में स्कूलों में छुट्टियां घोषित किए जाने की बात कही गई थी। आदेश में यह भी कहा गया था कि इस दौरान रिजल्ट बनाने का कार्य यथावत जारी रहेगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button