राज्य एव शहर

प्रियंका गाँधी का छत्तीसगढ़ दौरा, दुर्ग और रायपुर में करेंगी सभा

दोनों सीट है महत्वपूर्ण

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के छत्तीसगढ़ में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भेजने की मांग की है। दिल्ली से इस पर सकारात्मक संकेत मिले हैं। इसके बाद से कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की कांग्रेस पार्टी दुर्ग और रायपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो कराने की तैयारी में है।
मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जल्द तय हो. इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जल्द कराना चाहते हैं। कार्यक्रम अभी यह तय नहीं हुआ है कि प्रियंका गांधी कब छत्तीसगढ़ आएंगी। इससे पहले ही कांग्रेस ने यहां तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर और दुर्ग में प्रियंका गांधी की रोड शो कराने के पीछे यह भी चर्चा है कि दोनों जगह कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
जहा दुर्ग सीट से प्रतिमा चन्द्राकर को प्रत्याशी बनाया गया है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और पीएचई मंत्री रूद्र गुरु का विधानसभा क्षेत्र है। इतना ही नहीं इस संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभाओं में से आठ पर कांग्रेस के विधायकों को पिछले चुनाव में जीत मिली है। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है।
दुर्ग के अलावा कांग्रेस के लिए रायपुर लोकसभा सीट भी काफी महत्वपूर्ण है। इस सीट पर रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। उनका सीधा मुकाबला पूर्व महापौर और भाजपा प्रत्याशी सुशील सोनी से है। इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर जीत निश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस अपने स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का रोड शो यहां कराने की तैयारी कर रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button