11/04/2026

बिग हैड एवं थाईलैण्ड मांगुर मछली पर प्रतिबंध 

बिलासपुर 26 मार्च 2019। बिग हैड एवं थाईलैण्ड मांगुर मछलियों का पालन, मत्स्य बीज उत्पादन, संवर्धन, आयात, निर्यात, परिवहन तथा विपणन को प्रतिबंधित किया गया है। 
उप संचालक मत्स्य पालन विभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिग हैड (हाईपोप्थेलमिक्थिस नोबीलीस) एवं थाईलैण्ड मांगुर (क्लेरियस गेरीपिनस) के पालन से भारतीय प्रजातियों के विनाश की पूर्ण आशंका है। थाईलैण्ड मांगुर उच्च मांस भक्षी मछली है। बिग हेड एवं थाईलैण्ड मांगुर पालन से अन्य सभी जल जीवों की हानि होती है। भारतीय मत्स्य प्रजातियों एवं अन्य जल जीवों के सुरक्षित प्रजनन पालन एवं वंश को सुरक्षित रखने के लिये यह प्रतिबंध लगाया गया है।
छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1948 एवं छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र संशोधन अधिनियम 2015 के अनुसार उपरोक्त प्रतिबंधित मछलियों का पालन, मत्स्य बीज उत्पादन, संवर्धन, आयात निर्यात, परिवहन तथा विपणन दण्डनीय अपराध है।
उक्त प्रतिबंध का उल्लंघन किये जाने पर रूपये 10,000 शब्दों में दस हजार रूपये अथवा एक वर्ष का कारावास या दोनों दण्ड से दण्डित किया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News