14/04/2026

हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहाँ दम था-डॉ.रमन

बिलासपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हम तो अपने में ही हिट विकेट हो गए, वरना कांग्रेस के किसी गेंदबाज में दम नहीं जो हमारे बल्लेबाजों को आऊट कर सकें। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि- ‘कांग्रेस प्रदेश में शराबबंदी का वादा कर के सत्ता में आई है। लेकिन सरकार बनाने के बाद वो अपने वादे से मुकर गयी। आज प्रदेश में शराब की नदियां बह रही है। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति की उम्मीद प्रधानमंत्री मोदी पर टिकी है।’
पूर्व सीएम ने भारतीय वायुसेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमारी वायुसेना ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर देश का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि हम लोकसभा में सभी 11 की 11 सीटें जीतेंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News