राज्य एव शहर

BSP में फिर एक हादसा, हाट मेटल की चपेट में आए 3 मजदूर…

03.06.22| भिलाई इस्पात संयंत्र में तीन दिनों के भीतर दूसरा हादसा हो गया। गुरुवार – शुक्रवार की दरमियानी रात संयंत्र के एसएमएस -2 में काम के दौरान हाट मेटल की चपेट में तीन लोग आ गए। इसमें से एक नियमित कर्मचारी और दो ठेका श्रमिक शामिल हैं। तीनों घायलों को भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन तीनों को बर्न वार्ड में रखा गया है, तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस- 2 के कनवर्टर क्रमांक -3 में यह घटना रात 2 : 15 बजे के आसपास हुई। बताया जाता है कि इस्पात उत्पादन की प्रक्रिया के दौरान मेटल पोरिंग की जा रही थी। इस दौरान ही ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां कार्यरत भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित कर्मचारी मान सिंह ठाकुर की हथेली का कुछ हिस्सा झुलस गया। मौके पर ही मौजूद ठेका श्रमिक भूषण लाल एवं गिरिकुमार पर भी हाट मेटल के छींटे पड़े वह भी आंशिक रूप से झुलस गए।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button