राज्य एव शहर

नक्सलियों ने CRPF कैम्प से सामान छोड़कर लौट रहे वाहन पर किया हमला

दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थाना इलाके के सीआरपीएफ कैंपो में मछली मुर्गा छोड़कर लौट रहे पिकअप वाहन चालक को तीर मारकर नक्सलियों ने घायल कर दिया। पिकअप चालक सुब्रत मंडल के पीठ व कोहनी में तीर लगा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुर्गा, मछली सप्लाई करने वाला व्यापारी सुब्रत पिकअप वाहन से अरनपुर थानाक्षेत्र के आगे कोंदापारा, कोंडासावली और कमलपोस्ट पर लगे सीआरपीएफ कैम्प से सप्लाई कर वाहन से वापस लौट रहा था।
तभी अरनपुर थाना से महज 2 किलोमीटर दूर अटमीपारा टेकरी के पास नक्सलियों ने पहले पेड़ काटकर गाड़ी रोकने की कोशिश की, मगर जब पिकअप चालक खतरे को भांपते हुए गाड़ी नहीं रोकी तो सड़क के दोनों तरफ खड़े नक्सलियों ने तीर से हमला कर दिया।
कुल्हाडी भी फेंका, जिससे वाहन का कांच टूट गया। ड्राइवर 2 तीर से जख्मी हुआ। बावजूद तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर अरनपुर थाना पहुंचकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग बढ़ा दी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button