राज्य एव शहर

22 जून को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा

प्रधानमंत्री द्वारा वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के लिए सरपंचों को लिखी गई चिट्ठी का होगा वाचन

रायपुर। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 22 जून को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सरपंचों को लिखी गई चिट्ठी का वाचन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सचिव श्रीमती रीता शांडिल्य ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है।
परिपत्र में सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे 22 जून को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा के आयोजन और उसमें प्रधानमंत्री के पत्र के वाचन तथा जल संरक्षण के लिए श्रमदान के संबंध में स्थानीय स्तर पर दिशा-निर्देश जारी करें। कलेक्टरों को ग्रामसभा की गतिविधियों एवं कार्यवाहियों का प्रतिवेदन 29 जून तक पंचायत संचालनालय को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button