राज्य एव शहर

नक्सली भय से पुलिस नहीं दिखा पाई हिम्मत, छविन्द्र ने उठवाई ठेकेदार की लाश, देखे वीडियो

रायपुर/दंतेवाड़ा। कमालूर में कल सुबह नक्सलियों ने जिस ठेकेदार की हत्या की उसकी लाश को दोपहर तक उठाने की हिम्मत पुलिस नहीं जुटा सकी थी। हौसला दिखाते हुए कांग्रेस नेता छविन्द्र कर्मा अपने सूरक्षा गार्डों एवं साथियों के साथ वहां पहुंचे और लाश को एम्बूलेंस में रखवाकर मृतक के घर रवाना किया। ऐसा साहस दिखाने वाले छविन्द्र पूर्व मंत्री एवं बस्तर टाइगर कहलाने वाले नेता स्व. महेन्द्र कर्मा के बेटे हैं।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने कल जिंदल कंपनी के लिए काम करने वाले ठेकेदार गणेश नायडू की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद थोड़ी दूर पर खड़ी ठेकेदार की गाड़ी को जला दिया था। घटना स्थल से भानसी थाना करीब आठ किलोमीटर दूर है। ऐसा भी नहीं है कि घटना स्थल कोई जंगली क्षेत्र में था, वहां से थोड़ी ही दूर पर रेल्वे स्टेशन है। घटना सुबह 9 बजे के आसपास की थी। दोपहर 2 बजे तक पुलिस घटना स्थल जाकर लाश उठवाने की हिम्मत इसलिए नहीं कर पाई कि कहीं नक्सली एम्बुश लगाकर न चले गए हों। पुलिस प्रशासन जब नाकाम रहा तो छविन्द्र कर्मा अपने लोगों के साथ एम्बूलेंस लेकर घटना स्थल पहुंचे। लाश को एम्बुलेंस में रखवाकर मृतक के घर के लिए रवाना किया। छविन्द्र की मां श्रीमती देवती कर्मा दंतेवाड़ा से कांग्रेस विधायक हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button