11/04/2026

पहली बार देश में महिलाओं की राजनीतिक पार्टी लांच

नई दिल्ली। संसद एवं अन्य जगहों पर महिलाओं के लिए 50 फीसद प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ एक ‘राष्ट्रीय महिला पार्टी’ लांच की गई है। मंगलवार को पार्टी लांच करते हुए इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वेता शेट्टी ने कहा, ‘पुरुषों के बर्चस्व वाली राजनीतिक प्रणाली में केवल महिलाओं की पार्टी महत्वपूर्ण है।
महिला और उसके मुद्दे केवल मदर्स डे, महिला दिवस के मौके पर उठाए जाते हैं। राष्ट्रीय महिला पार्टी महिलाओं के लिए एक मंच होगा जहां उनकी आवाज उठाई जाएगी।’ पार्टी ने अपना बुनियादी काम 2012 में शुरू किया था।
पार्टी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों के लिए 50 फीसद आरक्षण हासिल करना है।
शेट्टी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें पार्टी के लिए किसी खास नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।
उन्होंने दावा किया कि पार्टी को हैदराबाद के तेलंगाना महिला समिति की 1.45 लाख महिला सदस्यों का समर्थन हासिल है। वर्तमान में देश भर में इसके सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News