11/04/2026

केदारनाथ में दर्शन के बाद चीन बॉर्डर में जवानो के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली पर उत्तराखंड के केदारनाथ में दर्शन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इस बार उत्तराखंड में चीन से लगने वाली सरहद पर सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। हालांकि, मोदी के इस कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मोदी पहले केदारनाथ में पूजा करेंगे और मंदिर में पुनर्निर्माण और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहां पर 2013 में विनाशकारी बाढ़ आई थी। प्रधानमंत्री पिछली बार केदारनाथ अक्टूबर 2017 में गए थे। उनकी यात्रा मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए बंद होने से कुछ वक्त पहले हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक, मोदी जवानों के साथ चाय-नाश्ता भी करेंगे। ऐसा पहली बार नहीं है कि मोदी जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 2015 में दिवाली पर वह पंजाब सीमा पर गए थे। उनकी यह यात्रा संयोगवश 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग के 50 साल होने पर हुई थी। साल 2016 में प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश गए थे, जहां उन्होंने एक चौकी पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मियों के साथ वक्त बिताया था।
साल 2017 में प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी चौथी दिवाली जम्मू-कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ मनाई थी। पीएम मोदी के नक्शे-कदम पर चलते हुए इस बार रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में चीन से लगने वाली सरहद पर सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News