15/04/2026

टिकट नहीं मिलने पर रायगढ़ के भाजपा नेता विजय अग्रवाल का इस्तीफा

रायपुर। रायगढ़ से भाजपा टिकट के दावेदार रहे विजय अग्रवाल ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने वर्तमान विधायक रोशनलाल अग्रवाल को पुनः टिकट दी है। विजय अग्रवाल पार्टी के इस निर्णय के खिलाफ हो गए। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि 2003 से 2008 तक विजय अग्रवाल रायगढ़ से विधायक थे। पार्टी ने 2013 में रोशनलाल अग्रवाल को टिकट दी और वे जीते भी। इस बार भी भाजपा ने भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में दोहराया है। 2013 में रोशनलाल को टिकट दिए जाने के विरोध में विजय अग्रवाल निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार थे। तब भाजपा के दिग्गजों ने 10 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हारे हुए नेताओं को टिकट न देने की नीति का हवाला देकर विजय को मना लिया था। इस बार बात बन नहीं पाई।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News