May 12, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
दो वर्षीय दीप्ती दत्तक ग्रहण प्रक्रिया में, 30 दिनों के भीतर करें दावा आपत्तिप्रधानमंत्री ने CDS और सेना प्रमुखों संग की अहम बैठक, सीमावर्ती जिलों में हालात सामान्यअनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री घायल…नहीं रहा नंदनवन का ‘नरसिंह’, बीमार तेंदुए ने ली अंतिम सांसबंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान हेतु चलेगा विशेष अभियानपीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ने आदिम वर्ग के विकास को दी है नई ऊंचाई : सोमनणि बोराहितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वितबेमेतरा में पीएम आवास के नाम से 10-10 हजार रु. की रिश्वतमुख्यमंत्री साय ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की संवादपत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने पत्रकार सुरक्षा समिति ने राज्यपाल के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़राजनीती

विकास के लिए फिर भाजपा की सरकार बनाएं- स्मृति ईरानी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आज भाजपा के पक्ष में अकलतरा और चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा ली।
श्रीमती स्मृति ईरानी ने अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के नरियरा एवम जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के चाम्पा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज धनतेरस के त्योहार के दिन भी इतनी बड़ी संख्या में पहुँचे हुए कायकर्ता यह संदेश दे रहे हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत 15 वर्षों में भाजपा की सरकार ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया है तथा प्रदेश का विकास आज पूरे देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ अग्रणी स्थान पर है। आज पूरे प्रदेश में युवाओं के लिए महिलाओं के लिए स्कूली बच्चों के लिए तथा सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार ने चलाई है। उन्होंने पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने हेतु अकलतरा विधानसभा व जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में विगत 15 वर्षों में प्रदेश के विकास को जो एक नई दिशा दी है उसे देखते हुए जनता को पुनः भाजपा को अपना समर्थन देना चाहिए। आने वाले 20 नवंबर को अकलतरा और जांजगीर चाम्पा विधानसभा की जनता कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। अकलतरा और जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिनों में और भी जो विकास के कार्य हैं वह प्राथमिकता के आधार पर होंगे तथा क्षेत्र की जनता के लिए आने वाली भाजपा की सरकार और अधिक विकास कार्य करेगी।
कार्यक्रम के दौरान जांजगीर चाम्पा लोकसभा सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश मे आज भाजपा की लहर है। 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ का हर नागरिक कमल छाप में बटन दबाकर छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने को आतुर है।
मंच पर भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यक्रम में कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close