June 21, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री श्री सायजीवन दीप समिति व जन आरोग्य समिति की बैठक सम्पन्नकोरिया जिले की दो प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानितप्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही लगा रहे हैं एक पौधा मां के नाम‘क्या दिल्ली से आएगा मशीन चालू करने ?’ – ग्राम यात्रा की खबर पर कलेक्टर का गुस्सा फूटा, अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की चेतावनीऑक्सीजन प्लांट-2 में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजनअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसः उद्योग मंत्री कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिलएसईसीएल को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्लैटिनम अवार्डधरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान से सुदूर वनांचल तक पहुंची योजनाओं की रोशनीप्रधानमंत्री मोदी ओडिशा को आज देंगे 2750 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की सौगात
नेशनल

राम मंदिर के लिए कानून ला सकती है केंद्र सरकार : न्यायमूर्ति चेलमेश्वर

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

मुंबई। उच्चतम न्यायालय के ने शुक्रवार को यहां कहा कि उच्चतम न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सकती है। उन्होंने कहा कि विधायी प्रक्रिया द्वारा अदालती फैसलों में अवरोध पैदा करने के उदाहरण पहले भी रहे हैं।
न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक कानून बनाने की मांग संघ परिवार में बढ़ती जा रही है।
कांग्रेस पार्टी से जुड़े संगठन ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) की ओर से आयोजित एक परिचर्चा सत्र में न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने यह टिप्पणी की।
इस साल की शुरुआत में न्यायमूर्ति चेलमेश्वर उच्चतम न्यायालय के उन चार वरिष्ठ न्यायाधीशों में शामिल थे जिन्होंने संवाददाता सम्मेलन कर तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के कामकाज के तौर-तरीके पर सवाल उठाए थे।
शुक्रवार को परिचर्चा सत्र में जब चेलमेश्वर से पूछा गया कि उच्चतम न्यायालय में मामला लंबित रहने के दौरान क्या संसद राम मंदिर के लिए कानून पारित कर सकती है, इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यह एक पहलू है कि कानूनी तौर पर यह हो सकता है (या नहीं)। दूसरा यह है कि यह होगा (या नहीं)। मुझे कुछ ऐसे मामले पता हैं जो पहले हो चुके हैं, जिनमें विधायी प्रक्रिया ने उच्चतम न्यायालय के निर्णयों में अवरोध पैदा किया था।
चेलमेश्वर ने कावेरी जल विवाद पर उच्चतम न्यायालय का आदेश पलटने के लिए कर्नाटक विधानसभा द्वारा एक कानून पारित करने का उदाहरण दिया। उन्होंने राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा के बीच अंतर-राज्यीय जल विवाद से जुड़ी ऐसी ही एक घटना का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि देश को इन चीजों को लेकर बहुत पहले ही खुला रुख अपनाना चाहिए था। यह (राम मंदिर पर कानून) संभव है, क्योंकि हमने इसे उस वक्त नहीं रोका।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close