June 21, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
ऑपरेशन सिंधु: 290 भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी स्पेशल फ्लाइटप्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग किया योगबारिश के बीच उफनती नदी में चार लोग बहेवंचितों तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं : सांसदतेंदूपत्ता संग्रहण में 31.45 करोड़ का भुगतान, ग्रामीणों को मिला सहाराअवैध रूप से भंडारित सागौन लकड़ी जप्तसांस्कृतिक कला को बढ़ावा आज शाम कोरबा शहर मंत्र मुग्ध होगा सांस्कृतिक संगीत से : सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया योग, कहा- योग मानवता को भारत का अमूल्य उपहारमैनपाट क्षेत्र के ढोंढागांव में मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटी सहित चार लोग बह गएकोरबा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़राजनीती

महंत ने शक्ति से भरा नामांकन, रैली के जरिए दिखाई ताकत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जांजगीर चांपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने शक्ति क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। आज जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मोतीलाल देवांगन, अकलतरा से चुन्नीलाल साहू, पामगढ़ से गोरेलाल बर्मन ,जैजैपुर से डॉक्टर अनिल चंद्रा और चंद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव ने भी नामांकन दाखिल किया इससे पहले नेता अपने समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट मोड़ तक पहुंचे यहां पहले बैरिकेट्स पर पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की और प्रत्याशियों को ही आगे जाने दिया, लेकिन उत्साही कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और बैरिकेटडस तोड़कर आगे बढ़ने लगे। हालांकि इसके बाद दूसरे बैरिकेड्स पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया और डॉक्टर महंत के साथ सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थक लेकर कलेक्टोरेट की ओर बढ़े। डॉक्टर महंत ने सक्ती विधानसभा से अपना नामांकन जमा किया। इस दौरान उनके साथ सक्ती रियासत के राजा और पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह भी उपस्थित थे।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close