January 20, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रायगढ़ के पुरानी हटरी डबल मर्डर का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए आरोपीप्रतापपुर वन परिक्षेत्र में मिला नर हाथी का शव, जांच में जुटा वन विभाग…काम में लापरवाही, पटवारी निलंबितसहकारी बैंक के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्तिभूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से दुर्ग जिले के 29 हजार हितग्राही होंगे लाभान्वितगरियाबंद में मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, जवान भी घायल…स्वच्छता दीदियों को अब मिलेंगे 8 हजार, सीएम साय ने की घोषणानिकाय-पंचायत चुनाव का ऐलान: 22 से नामांकन और 11 फरवरी को मतदानगंगालूर धान मंडी में किसानों के साथ अन्याय, प्रति बोरा 3 किलो तक धान वसूली…निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा: जानिये.. निगम और पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम
रोचक तथ्य

भारतीय रेलवे की ये दिलचस्प बातें आपको हैरान कर देगी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दुनिया की तीसरी बड़ी नेटवर्क वाली भारतीय रेल खुद में ऐसे कई तथ्य समेटे हैं जिन्हें आप शायद ही जानते हों… ये फैक्ट्स हम आपको सीधी और साफ भाषा में बताने जा रहे हैं…
1. सबसे ऊँचा पुल
भारत दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बना रहा है जो दिल्ली के कुतुबमीनार से पांच गुणा और पेरिस के एफ्फिल टावर से भी ऊँचा
2. रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम
नई दिल्ली का रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम दुनिया का सबसे बड़ा इंटरलॉकिंग सिस्टम है इसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में भी दर्ज है
3. कर्मचारी
भारतीय रेलवे विश्व का 7वां सबसे बड़ा नियुक्तिकर्ता है इसके पास लगभग 15 लाख कर्मचारी हैं
4. रेल नेटवर्क
भारतीय रेल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और इसमें रोजाना लगभग 2 करोड़ 30 लाख लोग सफ़र करते हैं जो ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर है या यूँ कहे पूरा ऑस्ट्रेलिया रोज भारतीय रेल में सफ़र करता है
5. ट्रैक
भारतीय रेल ने ट्रैक का जाल इतना बड़ा बिछा दिया है की पृथ्वी का डेढ़ चक्कर लगाया जा सकता है
6. फ़ास्ट और स्लो ट्रेन
ट्रेन नंबर 12050 गतिमान एक्सप्रेस भारत की सबसे फ़ास्ट ट्रेन है ये दिल्ली के NZM हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से AGC आगरा कैंट के बीच चलती है इसकी अधिकतम गति 160 km/h एवं 112 औसत गति है, इससे पहले 12002 भोपाल शताब्दी भारत की सबसे फ़ास्ट ट्रेन थी की सबसे स्लो ट्रेन है 10km/h इसकी औसत गति है
7. सबसे ज्यादा रुकने वाली ट्रेन
13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस भारत की सबसे ज्यादा रुकने वाली ट्रेन है इसके 111 स्टॉप हैं
8. लम्बी दूरी की ट्रेन
15905 विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन है 4,273 km की यात्रा करने वाली ये ट्रेन डिब्रूगढ से कन्याकुमारी जाती है
9. सबसे लम्बा प्लेटफार्म
गोरखपुर रेलवे स्टेशन विश्व का सबसे लम्बा प्लेटफार्म है इसकी लम्बाई 1366.33 मीटर है
10. सबसे ज्यादा लेट होने वाली ट्रेन
12516 गुवाहाटी-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस भारत की सबसे ज्यादा लेट होने वाली ट्रेन है ये अपनी हर यात्रा पर औसतन 10-12 घंटे लेट होती है
11. एक स्टेशन दो राज्यों में
नवापुर रेलवे स्टेशन दो राज्यों में है ये महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर बना है
12. सबसे बड़ी सुरंग
जम्मू कश्मीर की पीर पंजाल सुरंग भारत की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग है ये 11.215 किलोमीटर लम्बी है
13. सैलरी
आपको जान कर हैरानी होगी की भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों को हाई सैलरी देने में अन्य सरकारी संस्थानों से आगे है एक लोको पायलट की सैलरी 1 लाख या इससे भी अधिक हो सकती है DA, बोनस भी रेलवे सबसे ज्यादा देती है

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close