May 20, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बालको ने कार्यस्थल की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किएग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने 108 आदिवासी बाहुल्य गांवों में लगेंगे शिविरCG NEWS : जमीन, सोने का सिक्का और गोवा टूर पैकेज का झांसा देकर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी पिंटू सोनेकर गिरफ्तार…छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर : नगर पंचायत उपाध्यक्ष को हत्या की धमकी, FIR दर्जKORBA BREAKING:कुसमुंडा कोयला खदान में टिपर पलट, चालक घायल…मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमलअवैध शराब बेचने वाली महिला तस्कर गिरफ्ताररायपुर में पकड़ाई महिला शराब तस्करसुकमा में दो लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तारस्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही बनेगा – मूणत
छत्तीसगढ़राजनीती

नक्सलियों ने देश के लोकतंत्र पर हमला किया- डॉ रमन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राज्य के दंतेवाड़ा जिले में अरनपुर और नीलवाया के जंगलों में पुलिस बल पर नक्सल हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. सिंह ने इस हमले में पुलिस के दो जवानों दूरदर्शन नई दिल्ली के एक कैमरामेन की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि यह  नक्सलियों की कायरतापूर्ण और शर्मनाक हरकत है। शहीद जवान और कैमरामेन निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय कार्य के लिए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे। उन पर हमला करके नक्सलियों ने देश के लोकतंत्र पर हमला किया है, जो निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा – देश, प्रदेश और समाज के सभी लोगों को एक स्वर से उनकी ऐसी हरकतों की कठोर शब्दों में निंदा करनी चाहिए और हिंसा तथा आतंक के खिलाफ सबको एकजुटता का परिचय देना चाहिए।  इस नक्सल हमले में पुलिस के उप निरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह, सहायक आरक्षक मंगलराम और दूरदर्शन नई दिल्ली के कैमरामेन अच्युतानंद साहू शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और अधिकारियों को उनका बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close