June 21, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
ऑपरेशन सिंधु: 290 भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी स्पेशल फ्लाइटप्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग किया योगबारिश के बीच उफनती नदी में चार लोग बहेवंचितों तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं : सांसदतेंदूपत्ता संग्रहण में 31.45 करोड़ का भुगतान, ग्रामीणों को मिला सहाराअवैध रूप से भंडारित सागौन लकड़ी जप्तसांस्कृतिक कला को बढ़ावा आज शाम कोरबा शहर मंत्र मुग्ध होगा सांस्कृतिक संगीत से : सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया योग, कहा- योग मानवता को भारत का अमूल्य उपहारमैनपाट क्षेत्र के ढोंढागांव में मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटी सहित चार लोग बह गएकोरबा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
अन्तर्राष्ट्रीय

डाटा चोरी मामले में फेसबुक पर लगा पांच लाख पौंड का जुर्माना

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

लंदन। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त ने फेसबुक पर पांच लाख पौंड (करीब 4.7 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ब्रिटिश फर्म कैंब्रिज एनालिटिका मामले में इस सोशल नेटवर्किंग साइट के बर्ताव को लेकर लगाया गया है। कैंब्रिज एनालिटिका ने अनुचित तरीके से एक एप के जरिये करोड़ों फेसबुक यूजर्स का डाटा हासिल कर लिया था।
इस डाटा का इस्तेमाल कथित तौर पर साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी किया गया था। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय (आइसीओ) की जांच में पाया गया कि साल 2007 से 2014 के दौरान फेसबुक ने यूजरों की सहमति के बगैर एप डेवलपर को उनकी निजी जानकारियों तक पहुंचने दिया।
इस मामले में उल्लंघन के दौरान लागू कानून के तहत अधिकतम जुर्माना ठोका गया है। अगर यह मामला यूरोपीय संघ (ईयू) के नए डाटा सुरक्षा कानून लागू होने के बाद होता तो जुर्माने की राशि बहुत ज्यादा होती। डाटा लीक की घटना के बाद ईयू ने कड़े कानून प्रभावी किए हैं। इस साल मार्च में डाटा लीक का मामला सामने आने के बाद फेसबुक की दुनियाभर में खूब आलोचना हुई थी।
आरोप लगाया गया था कि सियासी सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के करोड़ों यूजरों के डाटा का दुरुपयोग किया।
आठ करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ था लीक
कैंब्रिज एनालिटिका ने आठ करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डाटा एक एप के जरिये हासिल किया था। यह एप करीब 2.70 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था। शुरू में पांच करोड़ यूजरों का डाटा लीक होने की जानकारी सामने आई थी। बाद में फेसबुक ने माना था कि आठ करोड़ से ज्यादा यूजरों का डाटा लीक हुआ था।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close