June 21, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
ऑपरेशन सिंधु: 290 भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी स्पेशल फ्लाइटप्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग किया योगबारिश के बीच उफनती नदी में चार लोग बहेवंचितों तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं : सांसदतेंदूपत्ता संग्रहण में 31.45 करोड़ का भुगतान, ग्रामीणों को मिला सहाराअवैध रूप से भंडारित सागौन लकड़ी जप्तसांस्कृतिक कला को बढ़ावा आज शाम कोरबा शहर मंत्र मुग्ध होगा सांस्कृतिक संगीत से : सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया योग, कहा- योग मानवता को भारत का अमूल्य उपहारमैनपाट क्षेत्र के ढोंढागांव में मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटी सहित चार लोग बह गएकोरबा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
नेशनल

अब कर्नाटक में मां कावेरी की 125 फीट ऊँची प्रतिमा बनाने की तैयारी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बेंगलुरु। गुजरात में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंच प्रतिमा बानाए जाने के बाद अब कर्नाटक में भी ऐसी ही कवायद शुरू हो रही है। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार ने मां कावेरी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रतिमा मांड्या जिले में स्थित कृष्ण राजा सागर जलाशय में बनाने का प्रस्ताव है।
खबरों के अनुसार सरकार ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि एक संग्रहालय कॉम्प्लेक्स, जलाशय का शानदार बर्ड आई व्यू दिखाने वाले 360 फीट के दो ग्लास टॉवर भी बनाए जाएंगे। साथ ही एक बैंडस्टैंड, एक इंडोर स्टेडियम और ऐतिहासिक मॉन्यूमेट की प्रतिकृति भी बनाई जाएगी ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1200 करोड़ रुहए होगी।
इस प्रस्ताव को लेकर राज्य के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलाशय के पास ही एक तालाब बनाया जाएगा जिसमें यह पूरा निर्माण कार्य होगा। कावेरी की प्रतिमा को संग्रहालय के ऊपर बनाया जाएगा और पास में दो ग्लास टॉवर होंगे। यह प्रतिमा केसीआर जलाशय से ऊंची होगी। इसेबनाने के लिए सरकार जमीन के अलावा कोई निवेश नहीं कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि यह एक टॉवर की तरह होगी। सरकार के पास जमीन है और वो निवेशकों को बुलाएगी कि वो इसमें निवेश करें। यह एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन होगा।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close