July 9, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चिल्ड्रन कोर्ट के फैसले को किया रद्द, नाबालिग को दी गई थी 10 साल की सजाकेराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, सौंपा 32 सड़कों के निर्माण-सम्बंधी पत्रककोरबा में श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल शुरू: कोयला खदानों में काम प्रभावितस्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाईदस या अधिक श्रमिक रखने वाले दुकानों का श्रम विभाग में कराना होगा पंजीयनबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उपयोग हेतु उपलब्ध मोटरबोट का कराए परीक्षण : कलेक्टर मिश्राईंट-गारे के सहारे लखपति दीदी बनने की राह पर बैगा महिलाएंस्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ को मिली सेंट्रल लाइब्रेरी की सौगात, 441 लाख की लागत से होगा निर्माणरियायती दरों पर समय पर मिला खाद-बीज, किसान राजकुमार को मिली राहतआत्मसमर्पित नक्सलियो और पीड़ित परिवार को प्रोत्साहन राशि स्वीकृति
छत्तीसगढ़

नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा – ठीक होते ही और मारूंगा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अबूझमाड़ नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे

रायपुर, 16 जून 2024/ नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान श्री कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान श्री कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान श्री लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान श्री लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

इस मौके पर विधायक श्री मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close