12/04/2026

आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी की जयपुर में होगी उच्चस्तरीय मीटिंग, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

0

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव और तब तक विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. 2023 में छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक समेत 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे देखते हुए बीजेपी ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जयपुर में 20 और 21 मई को दो दिवसीय बैठक करने जा रही है. जिममें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

इस बैठक में देश भर से पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय की जाएगी. जिसमें संगठनात्मक परिवर्तन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. वहीं बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे.

सूत्रों की मानें तो पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए फैसले के बारे में चर्चा की जाएगी. बता दें कि आगामी एक साल में 6 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर 20 मई को सभी राज्यों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. वहीं 21 मई को महासचिवों की बैठक होगी.
 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News