07/04/2026

कसनिया में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ, 5 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

0
IMG_20260407_094800

कोरबा।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कटघोरा क्षेत्र के कसनिया में नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, सार्वजनिक उपक्रम तथा आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विधिवत उद्घाटन कर उपकेंद्र को जनता को समर्पित किया।

 

अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

 

 

 

करीब 1 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से तैयार इस उपकेंद्र की स्थापित क्षमता 3.15 एमवीए है। इसके शुरू होने से कटघोरा, कापूबहरा, सुतर्रा, मोहनपुर, अमरपुर, घूँचापुर, दादर, लखनपुर और राल सहित कटघोरा नगर के चार वार्डों के लगभग 5 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

 

 

अब तक क्षेत्र में एक ही सबस्टेशन पर अधिक लोड होने के कारण बार-बार ओवरलोडिंग और तकनीकी समस्याएं सामने आती थीं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए उपकेंद्र के शुरू होने से इन समस्याओं से राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण हो सकेगी।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाना है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की।

 

 

वहीं विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी उपकेंद्र को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से सूर्यघर मुफ्त बिजली बिल योजना अपनाने की अपील की।

 

इस उपकेंद्र के प्रारंभ होने से कटघोरा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News