05/04/2026

चौक-चौराहों , सार्वजनिक स्थानों पर संचालित हुए निगम के प्याऊ

0
IMG-20260405-WA0001

 

 

कोरबा – बढ़ती गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने सभी जोन के प्रमुख चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अस्थाई प्याऊ स्थापित किए गए हैं

 

, साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर भी प्याऊ स्थापित कराए जा रहे हैं ताकि राहगीरों, नागरिकों को शुद्ध व ठंडा पेयजल सुगम रूप से उपलब्ध हो सके।

 

 

महापौर  संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय द्वारा बढ़ती गर्मी के मद्देनजर चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अस्थाई प्याऊ खोलने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिए गए थे, निगम के सभी जोनांतर्गत प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ का संचालन आज से प्रारंभ कर दिया गया है।

 

 

 

महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन अस्थाई प्याऊ घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा घड़ों में प्रतिदिन शुद्ध एवं ताजा पानी डाल कर रखा जाए, ताकि लोगों को इन प्याऊ घरों के माध्यम से शुद्ध व ताजा ठंडा पेयजल पीने हेतु मिल सके। उन्होने आवश्यकतानुसार और अधिक चौक-चौराहों में अस्थाई प्याऊ खोलने तथा पूरे ग्रीष्म ऋतु में उनका नियमित संचालन कराए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *