13/04/2026

बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

0
weqe

 

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिलारी, वार्ड क्रमांक 12 निवासी रविकुमार साहु (52 वर्ष) अपने घर में अन्य धर्म अपनाने के लिए लोगों को एकत्रित कर प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। सूचना मिलने पर थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मकान के अंदर करीब 15-20 बाहरी महिला-पुरुष मौजूद थे और धार्मिक गतिविधि संचालित की जा रही थी।

 

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद तहसील न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, आरक्षक श्रीकांत सिंह एवं आनंद साण्डे (पुलिस सहायता केंद्र राहौद) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News