अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य एव शहररोचक तथ्य

मेडिकल कॉलेज के गेट पर फूटा जनाक्रोश, मासूम की मौत के बाद धरने पर बैठे परिजन, घिरते ही पीछे हटे MS डॉ गोपाल कंवर

कोरबा। 13 माह की मासूम वानिया केवट की मौत के बाद कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर जनाक्रोश खुलकर सामने आ गया है। अस्पताल के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए हैं और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे हैं। अपनी इकलौती बच्ची को खो चुके माता-पिता और उनके परिजन अस्पताल गेट पर ही डटे हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

कोरबा मेडिकल कॉलेज में मौत का इंजेक्शन ! ट्रेनी डॉक्टर ने ली 13 माह की मासूम की जान ? MS डॉ गोपाल कंवर की लापरवाही फिर आई सामने, रिश्तेदार को बना रखा है वैक्सीन प्रभारी…

अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार आक्रोशित लोगों से भर गया है। परिजन जमीन पर बैठकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गेट पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद से मेडिकल कॉलेज का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी परिजनों के बीच नहीं पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि अधिकारी फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं, जिससे यह साफ नजर आ रहा है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन जवाब देने से बच रहा है।

इस बीच जब मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ गोपाल कंवर अस्पताल पहुंचे, तो गुस्साए परिजनों ने उन्हें घेर लिया और जवाब मांगा। लेकिन परिजनों के तीखे सवालों के बीच डॉ गोपाल कंवर वहां से निकलते नजर आए। इस घटना ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर और गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठे परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज अब इलाज का स्थान नहीं, बल्कि लापरवाही का केंद्र बन चुका है। लोगों का आरोप है कि यहां मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट विरोध का केंद्र बन चुका है और परिजन न्याय मिलने तक धरने से उठने को तैयार नहीं हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button