13/04/2026

कबीरधाम प्रेस क्लब का गठन, डिप्टी सीएम शर्मा से मिले नवनियुक्त सदस्य

0
sarmaaaaaaaa

सूर्या चंद्रवंशी बने क्लब के प्रथम जिलाध्यक्ष

 

कवर्धा । कबीरधाम में प्रेस क्लब का गठन किया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट कर संगठन की भावी रूपरेखा, पत्रकारों की समस्याएं और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर सार्थक चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रेस क्लब संवाद का सशक्त मंच बनेगा।

नव नियुक्त पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष सूर्या चंद्रवंशी, महासचिव अविनाश ठाकुर, उपाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, सचिव प्रदीप गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष शैलू उपाध्याय शामिल हैं। संरक्षक मंडल में महेश मिश्रा, सतीश तंबोली, अजय यादव, मनीष मिश्रा और मन्नू चंदेल समेत वरिष्ठ पत्रकार यशवंत झारिया,चंद्रशेखर शर्मा,सतीश पात्रे , संजय यादव, वेदांत शर्मा, संजू गुप्ता, हेमंत गुप्ता, संजीव पांडेय, जितेंद्र तिवारी,वेद साहू, अशोक निर्मलकर, रवि ग्वाल, उत्तम चंद्रवंशी, पुष्पराज ठाकुर, हिरेंद्र गोप और श्रीकांत उपाध्याय उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News