11/04/2026

रायपुर पहुंचे नड्डा, साय ने किया स्वागत

0
nadda say

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वे जांजगीर के लिए रवाना हो गए। छत्तीसगढ़ में भाजपा के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जांजगीर-चांपा जिले में जनादेश परब का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री साय भी होंगे। इस विशाल आमसभा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सम्बोधित करेंगे।

बता दें, 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पदभार ग्रहण किया था। साय सरकार के 2 साल पूरा होने के उलक्ष्य में आज जांजगीर के पुलिस लाईन में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News