राष्ट्रीय संगोष्ठी में अखिल जैन ने बताया प्राकृतिक खेती का महत्व

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती पर एकदिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाव धान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्यपाल रामेन डेका मौजूद थे।
अध्यक्षता कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने की। इस संगोष्ठी में मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉक्टर अखिल जैन (पदम डाकलिया) को प्राकृतिक खेती पर विचार रखने विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
डॉक्टर अखिल जैन ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्राकृतिक खेती पर करीब 10 मिनट तक अपना व्याख्यान दिया, जिसे वहां मौजूद कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने सराहा। इस दौरान राज्यपाल और कृषि मंत्री ने डॉ. जैन का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया। बता दें कि डॉ. अखिल जैन प्राकृतिक खेती पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं।
जिससे प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्य के भी किसान बड़ी संख्या में जुड़े रहे हैं। उन्होंने पांच लाख से अधिक गौ पालको और किसानो को प्रशिक्षण दिया है। साथ ही ढाई लाख लीटर से अधिक फसल अमृत का निशुल्क वितरण किया है।

Live Cricket Info