12/04/2026

महादेव घाट में निगम ने चलाया सफाई अभियान, छठ पूजा की तैयारी पूरी

0
mahadev ghat

रायपुर । राजधानी में 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले सूर्य उपासना के पवित्र पर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम रायपुर ने महादेवघाट पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।

यह अभियान महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।

महादेवघाट छठ पूजा समिति के अनुरोध पर भगवान सूर्यनारायण के भक्तों की सुविधा और स्वच्छ पर्यावरण के लिए यह सफाई अभियान शुरू किया गया है। जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड (क्रमांक 69) के पार्षद महेंद्र औसर, संत रविदास वार्ड (क्रमांक 70) के पार्षद अर्जुन यादव, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा के मार्गदर्शन में पोकलेन मशीन और विशेष सफाई गैंग को तैनात किया गया है।

इस सफाई अभियान की निगरानी जोन 8 के स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा कर रहे है। जोन 8 के अधिकारियों ने महादेवघाट को छठ पूजा से पहले स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए र्देश दिए हैं।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News