07/04/2026

ग्रामीण अभिभावकों को रूप नहीं गुण देखो कार्यक्रम के बारे में किया गया जागरूक

0

राजनांदगांव  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। यूनिसेफ, जिला प्रशासन एवं अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज मेंबर सर्वहितम के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोमनी में जनजागरूकता अभियान के तहत युवाओं को युवोदय वॉलंटियर बनने एवं अभिभावकों के बीच संपर्क कर ‘रूप नहीं गुण को देखोÓ कार्यक्रम के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में रूप नहीं गुण को देखो कार्यक्रम अंतर्गत उपस्थित युवाओं और संबंधित अभिभावकों को प्रेरित किया गया। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों को जहां पढ़ाई का कोना निर्माण कर पढ़ाई स्तर में सुधार के बारे में बताया गया। वहीं अभिभावकों को आज क्या सीखा पर बच्चों से बात करने कहा गया। कार्यक्रम में पंचायत युवोदय स्वयंसेवियों को जल संरक्षण, स्वच्छता के लिए ग्रामीणों में जागरूकता लोने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करने कहा गया। कार्यक्रम में पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, बाल संरक्षण एवं अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को मासिक स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जागरूक किया गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News