राज्य एव शहर

पॉम मॉल के सामने दुपहिया वाहन को खड़े करने को लेकर जमकर हंगामा, युवती ने युवकों पर अभद्र व्यवहार एवं मारपीट का लगाया आरोप

कोरबा। कोरबा जिले के टीपी नगर क्षेत्र में संचालित पॉम मॉल के सामने दुपहिया वाहन को खड़े करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक युवती ने मॉल में काम करने वाले दो युवकों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पॉम मॉल के सामने दुपहिया वाहन को खड़े करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ युवती ने बताया कि, वो और उसका भाई मॉल मेें फिल्म देखने आए थे और बाइक को मॉल के सामने खड़े कर दिया।
बस इसी बात को लेकर मॉल में कार्यरत युवक उनसे हुज्जतबाजी करने लगे। इस दौरान एक युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की। युवती ने मामले की शिकायत सीएसईबी चौकी में दर्ज में कराई है। हालांकि मॉल में काम करने वाले युवकों ने मारपीट की बात से साफ इंकार किया है।
 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button