11/04/2026

मुख्यमंत्री साय ने 105.43 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया

0

सूरजपुर । चत्र नवरात्र के अवसर पर कुदरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिवस 04 अप्रैल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय द्वारा जिलेवासियों को करोड़ों रूपए की सौगात दी गई। जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। जिसके अंतर्गत 06 कार्यों का लोकार्पण व 37 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री साय द्वारा छ.ग. निर्माण मण्डल परियोजना संभाग कोरिया अंतर्गत 459.97 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 02 कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग(भ/स) संभाग सूरजपुर अंतर्गत 5517.92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 04 कार्य, कार्यापालन अभियंता जल संसाधन संभाग सूरजपुर अंतर्गत 1426.8 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 06 कार्य, शिक्षा विभाग अंतर्गत 160.23 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 21 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 48 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 04 कार्य का भूमिपूजन किया गया।

वहीं कार्यापालन अभियंता लोक निर्माण विभाग(भ/स) संभाग सूरजपुर अंतर्गत 1686.59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 03 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.से.) अंतर्गत 120.63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 34.88 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कार्य, छ.ग. स्टे.पॉ. डि.कं.लि. (संचा./संधा.) संभाग सूरजपुर अंतर्गत 262.49 लाख की लागत से निर्मित होने वाले  कार्य का लोकार्पण किया गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News