देश विदेश

बन्दूक पकड़कर डांस करने वाले भाजपा विधायक चैंपियन को भाजपा ने पार्टी से निकला

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रणव सिंह को दो दिन पहले उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने गुरुवार देर शाम हरिद्वार में बताया कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। इस संदर्भ में बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व को उनके निष्कासन की सिफारिश की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्ट और उत्तराखंड मामलों के प्रभारी श्याम जाजू ने चैम्पियन के आचरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह जिन्हें बॉडी बिल्डिंग में चैंपियनशिप प्राप्त करने के कारण चैंपियन नाम से जाना जाता है एक वीडियो वायरल होने के बाद चचार् में थे। इस वीडियो में वह चार हथियारों के साथ, शराब पीते हुए गाने की धुन पर थिरकते हुये प्रदेश और देश के लिए अत्यंत आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। अनुशासनहीनता करे, उसे सहन नहीं किया जाएगा।
चैम्पियन का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक पत्रकार को धमकाते हुए दिखे थे। चैम्पियन उन कांग्रेसी विधायकों में से थे जिन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और भाजपा में चले गए थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button