07/04/2026

सीईओ ने जिला पंचायत कोरबा के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

0

नवनिर्वाचित सदस्यों ने विकास के लिए टीम भावना से कार्य करने का लिया संकल्प

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला पंचायत कोरबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का प्रथम विशेष सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिनेश कुमार नाग ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके पदीय दायित्व की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा, हम सभी नवनिर्वाचित सदस्य जिले के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। टीम भावना से कार्य करते हुए हम ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति को प्राथमिकता देंगे। नवनिर्वाचित सदस्यों ने विशेष सम्मिलन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की उन्नति के लिए जिले के विकास कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

सीईओ श्री नाग ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार जिला पंचायत में चुने गए अधिकांश सदस्य युवा हैं, जिनकी ऊर्जा और नए विचार जिले के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, सदस्य रेणुका राठिया, अनंत सुष्मिता कमलेश, सावित्री अजय कंवर, रज्जाक अली, सुषमा रवि रजक, विनोद कुमार यादव (अधिवक्ता), माया रूपेश कंवर, कौशल नेटी, शांति मरावी, विद्वान सिंह मरकाम, उपसंचालक पंचायत जूली तिर्की सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News