10/04/2026

नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

0

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया। यह घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गी चेरु की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गी चेरु गांव में नक्सलियों ने राजू कारम और मुन्ना माडवी की हत्या कर दी। उन्होंने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया है।

उल्लेखनीय है कि, बीजापुर में ही 26 जनवरी की रात नक्सली ग्राम केशामुंडी में एक ग्रामीण भदरू सोढ़ी, पिता हिडमा (41) के घर पर घुस गए। उन्होंने बड़ी ही बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर भदरू सोढ़ी की हत्या कर दी। मौके पर से नक्सली संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें नक्सलियों ने भदरू सोढ़ी पर गद्दारी का आरोप लगाया है और लिखा है कि, वह सलवा जुड़ूम में काम करता था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *