छत्तीसगढ़

कांकेर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

सांसद नाग ने कलेक्ट्रेट परिसर के उप डाकघर में किया उद्घाटन

Spread the love
Listen to this article

उत्तर बस्तर कांकेर । विदेश मंत्रालय एवं भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छत्त्तीसगढ़ राज्य के आठवें डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ कांकेर जिले के उप डाकघर कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने आज जिला कार्यालय परिसर में बस्तर संभाग के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ के बाद पासपोर्ट बनाने पहुंचे कोण्डागांव जिले के केशकाल निवासी सैयद शाकिर अली को प्रोसेस फाईल प्रदाय किया।

सांसद नाग ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे भारत देश का मान-सम्मान देश और दुनिया में बढ़ाया है, उसी प्रकार यहां पासपोर्ट कार्यालय खुलने से नागरिकों को भी देश-विदेश जाने का मौका मिलेगा और उन्नति के द्वार खुलेंगे। इस कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की। विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के खुलने से क्षेत्रवासियों को राजधानी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय और पैसे की भी बचत होगी।

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ. के.जे. श्रीनिवास (भारतीय विदेश सेवा) ने कहा कि कांकेर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आज के वैश्विक दौर में विदेश जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है और इसके लिए पासपोर्ट आवश्यक और महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पासपोर्ट की बढ़ती मांग के कारण भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के सहयोग से पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जा रहा है। इसी क्रम में आज कांकेर में खोला गया। उन्होंने कांकेर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। विदेश मंत्रालय के ओएसडी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार ने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य है कि देश के दूर दराज क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट सेवा केन्द्र के माध्यम से पासपोर्ट सेवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र के खुलने से अधिक से अधिक लोगों का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लाभ कांकेर जिले के अलावा कोण्डागांव, नारायणपुर, धमतरी और बालोद जिलवासियों को मिलेगा। इस केन्द्र से नजीबा फातिमा, अब्दुल घानी, मरियम फातिमा, रूकैया फातिमा को भी प्रोसेस फाईल वितरित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, पार्षद विजयलक्ष्मी कौशिक, हलधर साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button