11/04/2026

434 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 11.17 लाख करोड़ रुपये

0
फईनेन्स minister

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। देश में लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वित्त मंत्रालय ने पीएम गति शक्ति पहल के तहत 434 परियोजनाओं की पहचान की गई है। केंद्र सरकार इनके विकास पर 11.17 लाख करोड़ खर्च करेगी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तीन प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर कार्यक्रम के तहत 434 परियोजनाओं की पहचान की गई है।

बजट फॉर विकसित भारत परियोजनाएं, तीन प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर कार्यक्रमों का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी में सुधार करना और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाना है। तीन आर्थिक कॉरिडोर में ऊर्जा, खनिज व सीमेंट कॉरिडोर, बंदरगाह कनेक्टिविटी कॉरिडोर और हाई ट्रैफिक डेंसिटी कॉरिडोर शामिल हैं। तीनों आर्थिक कॉरिडोर सुव्यवस्थित परिवहन नेटवर्क सुनिश्चित करेंगे, जो कुशल रसद की बढ़ती मांग को पूरा करेंगे।

बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, पहला गर्डर बना

मुंबई। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (एनएचसीआरसीएल) ने महाराष्ट्र सेक्शन के लिए पहला फुल स्पैन 40-मीटर प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) बॉक्स गर्डर बनाकर बुलेट ट्रेन परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 970 मीट्रिक टन वजनी देश के सबसे भारी बॉक्स गर्डर 390 क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 42 मीट्रिक टन स्टील से बना है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News