13/04/2026

उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा : ‘‘पोस्ट ऑफ द मंथ‘‘ वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान

0

जांजगीर-चांपा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के शिक्षक द्वारा अपने शैक्षणिक गतिविधियों को विनोबा एप में अपलोड किया जाता है। अपलोड किए गए गतिविधियो के आधार पर उत्कृष्ट पोस्ट वाले शिक्षको का ज़िला प्रशासन की ओर से सम्मान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विनोबा ऐप के माध्यम से माह सितम्बर, अक्टूबर एवं नवंबर के लिए चयनित ‘‘पोस्ट ऑफ द मंथ‘‘ वाले शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ चर्चा परिचर्चा किया गया। साथ ही शिक्षा के स्तर में सुधार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिले के शिक्षिका परमेश्वरी भारद्वाज, नीलिमा सिंह,चुन्नी देवांगन, पिंकी केशरवानी, चंद्रिका पटेल, शांता देवी साहू, ज्योति सराफ, लता रात्रे और रजिया अंजुम शेख को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार स्वरूप बच्चों के लिए स्टेशनरी प्रदान किया गया। इसके साथ ही बोलेगा बचपन के लिए विजय लक्ष्मी कूरें, तीरथ बाई गोंड, अनुराधा मधुकर एवं भावना मसीह को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार स्वरूप बच्चों के लिए स्टेशनरी प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर ममता यादव, डीएमसी राजकुमार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News