12/04/2026

गौरगांव में महिलाओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

0

कोंडागांव। जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” अभियान के तहत केशकाल विकासखंड के ग्राम गौरगांव में आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। “नारी शक्ति से जल शक्ति” थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर बल दिया गया है। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जल शक्ति अभियान जल संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इन प्रयासों में ‘नारी शक्ति’ अग्रणी भूमिका निभा रही है। महिलाओं ने अपने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जल संसाधनों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया है। महिलाओं में अनुकूलन एवं नवाचार करने की क्षमता है, जो जल संसाधन प्रबंधन में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी शक्ति एवं क्षमता का प्रदर्शन करती है। भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य है, जिससे देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, जिसके कारण देश में पानी की मांग बढ़ेगी जिसे प्रभावी एकीकृत जल प्रबंधन के माध्यम से पूरा किया जाएगा। भारत में पानी की मांग भूजल एवं वर्षा पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News