11/04/2026

जनसमस्या निवारण शिविर में बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र

0

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों में अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया जाएगा।

उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि कलेक्टर द्वारा दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण के लिए मेडिकल बोर्ड की टीम को जनसमस्या निवारण शिविरों में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे दूरस्थ अंचलों में लगने वाले शिविरों में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों का उनके नजदीकी ग्राम में ही दिव्यांग प्रमाण बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक  दिव्यांगता प्रतिशत वाले दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र शिविर में बन जाने से दिव्यांगजनों का यू डी.आई.डी. कार्ड, दिव्यांगता व निराश्रित पेंशन, सहायक उपकरण एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिये उन्हें लंबी  दूरी तय कर जिला मुख्यालय नहीं आना पडे़गा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News