13/04/2026

देवगुड़ी मातागुड़ी सहित विभिन्न अधोसंरचनाओं का होगा निर्माण

0

1 करोड़ 44 लाख के विभिन्न कार्यों की मिली स्वीकृति

कोंडागांव । मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन मद तथा एन.एम.डी.सी. परिक्षेत्र विकास निधि (सी.एस.आर.) मद से 1 करोड़ 44 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण मद से कोंडागांव जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 94 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। यह कार्य नगर पालिका परिषद् कोण्डागांव जिला कोण्डागांव एवं कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मोहलई, करनपुर, बनियागांव, बड़ेकनेरा, बनजुगानी, चिलपुटी, दहिकोंगा, चिपावण्ड, माक़ड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत राकसबेड़ा, बेलोण्डी, माकड़ी, कोकोड़ी, सोड़सिवनी में संपादित किए जाएंगे। इसी प्रकार एन.एम.डी.सी. परिक्षेत्र विकास निधि (सी.एस.आर.) मद अन्तर्गत 10 देवगुड़ी-मातागुड़ी का निर्माण के लिए 50.00 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। देवगुड़ी मातागुड़ियों का निर्माण कोंडागांवविकासखंड के ग्राम पंचायत कोगेरा, मालाकोट, घोड़ागांव, माकड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिव करण्डी, देवउरबाल फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चिंगनार, पावड़ा, चांदाबेड़ा व केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत खालेमुरवेंड, रावबेड़ा में किया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News