छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवेश पर राहुल गांधी से मिलेंगे हसदेव बचाओ मंच के पदाधिकारी

Spread the love
Listen to this article

अंबिकापुर 07 फरवरी 2024। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य सीमा रेंगा पाली में प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हसदेव बचाओ मंच के संयोजक रमेश ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ता भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अभिनंदन करते हुए राहुल गांधी से मिलकर हसदेव बचाव विषय पर चर्चा करने का कार्यक्रम रखा गया है।
वहीं 12 फरवरी को तारा में हसदेव बचाव मंच के मीडिया प्रभारी आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में मंच के साथियों के साथ राहुल गांधी का अभिनंदन करते हुए हसदेव जंगल बचाने के लिए ग्राम जन जागरण की अभियान की जानकारी देने की रूपरेखा तैयार की गई है।
13 फरवरी को अंबिकापुर में हसदेव बचाव मंच के संयोजक रमेश ठाकुर के नेतृत्व संभाग के साथियों के साथ राहुल गांधी से मिलकर परिचर्चा करने का कार्यक्रम है। 14 फरवरी को मंच के अध्यक्ष बृजमोहन गोंड साथियों के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बलरामपुर में मिलकर हसदेव बचाव मंच का पक्ष रखते हुए चर्चा कर उनका और पार्टी का समर्थन मांगने का कार्यक्रम है।
आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर मीडिया प्रभारी हसदेव बचाव मंच सरगुजा छत्तीसगढ़।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button