12/04/2026

अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए मंत्री लखनलाल

0



कोरबा, 11 फरवरी 2024। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेघावी छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य हंै। ऐसे आयोजन से बच्चों में उत्साहवर्धन होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। ंश्री देवांगन ने कहा कि कोरोना काल में जिनके माता-पिता का निधन हो गया, इस महाविद्यालय द्वारा ऐसे बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। यह एक सराहनीय प्रयास है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी, जिसके आज 25 वर्ष पूरे होने जा रहे है। वर्तमान में यहां 1200 बच्चे अध्ययनरत हंै। श्रीकांत बुधिया ने प्रदेश सरकार के बजट में एल्युमिनियम पार्क के लिए उद्योग मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मंत्री ने शोध पर आधारित 2 पुस्तकों का विमोचन भी किया। समारोह में श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल के अलावा भगवान दास अग्रवाल, संजय बुधिया, श्यामलाल अग्रवाल, शिव अग्रवाल एवं मनोज गोयल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News